फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद पर इन सितारों दी प्रतिक्रिया, किसानों के प्रदर्शन को लेकर कही ये बात

Tue, 08 Dec 2020 07:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को फिल्मी सितारों का काफी सपोर्ट मिल रहा है। सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। भारत बंद के मुद्दों को लेकर कई फिल्मी सितारों ने प्रतिक्रिया दी। साथ ही सोशल मीडिया पर उनका समर्थन भी किया। हम आपको बतातें हैं किसानों द्वारा भारत बंद करने पर किन सितारों ने दी प्रतिक्रिया।  
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ
पंजाबी गायक और मशहूर अभिनेता दिलजीत दोसांझ शुरू से ही किसानों का समर्थन कर रहे हैं। वह अक्सर किसानों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते रहे हैं। सोमवार को दिलजीत दोसांझ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें विदेश में भी लोग किसानों के समर्थन में रैली करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ट्विटर पर भी भारत बंद का सपोर्ट किया। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
रुपिंदर हांडा - फोटो : इंस्टाग्राम
रुपिंदर हांडा
मशहूर पंजाबी गायिका रुपिंदर हांडा भी किसानों के हित के लिए उनका समर्थन कर रही हैं। इतना ही नहीं वह सड़कों पर बैठे किसानों को खाना तक बनाकर खिला रही हैं। साथ ही उनके साथ विरोध प्रदर्शनों में भी शामिल हो रही हैं। किसानों के लिए खाना बनाते हुए रुपिंदर हांडा ने कई वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए हैं। वीडियो में वह किसानों के लिए ब्रैड पकोड़ बनाती हुई दिखाई दे रही हैं।
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना रणौत
यह देश की उन हस्तियों में से एक हैं जो खुलकर किसानों के प्रदर्शन की आलोचना कर रही हैं। साथ उनकी मांगों को भी गलत ठहरा रही हैं। कंगना रणौत ने भारत बंद को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफानों की कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेज बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम
जेज बाजवा
मशहूर पंजाबी गायक जेज बाजवा भी खुलकर किसानों का समर्थन कर रहे हैं। मंगलवार को वह उत्तर प्रदेश-दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जेज बाजवा का कहना है कि 'सरकार को किसानों की मांग पर सहमति जतानी चाहिए'।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें