फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने दिलजीत दोसांझ को बताया राष्ट्र विरोधी तो भड़के अभिनेता, अभिनेत्री को कह डाली ये बड़ी बात

Thu, 17 Dec 2020 09:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
किसानों के आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता कंगना रणौत और गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच जुबानी जंग जारी है। एक तरफ जहां कंगना किसान आंदोलन की आलोचना कर रही हैं वहीं दिलजीत दोसांझ किसानों के समर्थन में खड़े हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंगना ने उन्हें किसानों को भड़काने वाला और राष्ट्र विरोधी बताया था। उनकी इस बात का अब दिलजीत दोसांझ ने बेबाकी से जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ ट्विटर पर किसान आंदोलन को लेकर कई बार भिड़ चुके हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने उन्हें और प्रियंका चोपड़ा को देश विरोधी बताया था। जिसका अब दिलजीत दोसांझ ने जवाब दिया है। उन्होंने ट्विटर पर कंगान रणौत की बात का जवाब देते हुए है कहा कि कंगना कौन होती हैं यह फैसला सुनाने वाली कि कौन राष्ट्रभक्त है और कौन नहीं है़।
विज्ञापन

3 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'गायब होने की बात तो छोड़ो, लेकिन पहले यह बताओ कि किसने उन्हें यह अधिकार दिया कि वह फैसला करें कि कौन देशद्रोही है और कौन देशभक्त? यह अधिकार उन्हें कहां से दिया जा रहा है? किसानों को देशद्रोही कहने से पहले कम से कम थोड़ी तो शर्म कर लो।' सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

4 of 5
कंगना रणौत, प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI
आपको बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर बुधवार तो कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मैं चाहती हूं कि दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जी, जो किसानों के लिए लोकल क्रांतिकारियों की भूमिका में दिखे, कम से कम एक वीडियो के माध्यम से किसानों को यह बताएं कि उनको विरोध किस बात का करना है, दोनों किसानों को भड़का कर गायब हो गए हैं, और देखे किसानों की और देश की यह हालत है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI
अभिनेत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'जब प्रसिद्ध और जाने माने कलाकार मासूमों को भड़काते हैं, देश में शाहीन बांग जैसे दंगे/किसान आंदोलन जैसे विरोध करवाते हैं तो क्या सरकार को उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई या केस नहीं करना चाहिए? क्या इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों में खुल कर हिस्सा लेने वालों के लिये कोई सजा नहीं?' 

पढ़ें: मशहूर अभिनेत्री फरीदा बेगम का निधन, पाकिस्तानी सिनेमा में छोड़ी थी अपनी अमिट छाप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें