परिवार के सदस्यों के साथ फरमानी नाज।
- फोटो : amar ujala
पिछले दिनों अपने फैंस के साथ साझा किए गए व्लॉग में फरमानी नाज ने बताया था कि कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने अपना स्टूडियो बनाया है, जो एक करोड़ की भारी रकम से बना है। उनके इस आलीशान स्टूडियो में सभी सुविधाएं हैं, लेकिन हाल ही में जारी किए गए अपने नए व्लॉग में स्टूडियो में हुई लड़ाई की जानकारी दी है। साझा किए गए वीडियो में फरमानी की टीम के कई लोग एक साथ बैठे हैं। दरअसल, छोटे मोहित ने पंचायत बैठाई है और उन्हें अपने साथ हुए अन्याय की बात कही है। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि हम झूठ नहीं बोलते हैं। मस्ती-मजाक से भरे इस वीडियो में फरमानी के फैंस भी खूब मजे लेकर देख रहे हैं।