साल 2022 के आठ महीने बीते चुके हैं और इन आठ महीनों में बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लेकिन ये भी साफ शब्दों कहा जा सकता है कि बीते कुछ महीने बॉलीवुड से ज्यादा साउथ सिनेमा के लिए खास रहे। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। तो वहीं, हिंदी में 'भूल भुलाया 2' सबसे आगे रही। इन सबके बीच सिनेमाघरों में साउथ और बॉलीवुड को मिलाकर कुछ ऐसी भी फिल्में रिलीज हुईं, जो कलेक्शन के साथ-साथ आईएमडीबी की रेटिंग में भी खराब साबित हुईं। आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।