फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात कार में गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए फरहान अख्तर, कैमरा देखते ही छुपा लिया मुंह

Fri, 09 Aug 2019 03:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar and shibani dandekar - फोटो : amar ujala
बी-टाउन के गलियारों में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के बीच अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। मुंबई के बांद्रा में एक बार फिर से दोनों को स्पॉट किया गया। फरहान, शिबानी के घर पहुंचे थे और कार ड्राइव कर रहे थे। वहीं शिबानी उनके बगल में बैठी हुई थीं। कैमरा देखते ही शिबानी ने अपने हाथों से चेहरे को ढक लिया।
विज्ञापन

2 of 5
farhan akhtar and shibani dandekar - फोटो : amar ujala
फरहान अख्तर ने इस दौरान खाकी कलर की टीशर्ट पहनी थी। वहीं शिबानी ने ग्रे कलर का टीशर्ट पहना हुआ था। दोनों टाइम स्पेंड करने के लिए साथ में निकले। फरहान गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कबूल नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
farhan akhtar and shibani dandekar - फोटो : amar ujala
जिस तरह दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ करीबी पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं उसके बाद ये साफ जाहिर है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा है। शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी समुंदर की लहरों के बीच रोमांस करते दिखे थे।

4 of 5
farhan akhtar and shibani dandekar - फोटो : amar ujala
बता दें कि फरहान ने साल 2017 में पत्नी अधुना से तलाक लिया था। दोनों ने आपसी सहमति से 16 साल की शादी खत्म कर ली थी। फरहान की दो बेटियां शक्या और अकीरा भी हैं। कोर्ट ने बेटी की कस्टडी अधुना को दे रखी है जबकि फरहान को उन दोनों से मिलने की पूरी आजादी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
farhan akhtar - फोटो : file photo
फरहान अख्तर ने हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एख मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें