श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म साहो का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। फिल्म में श्रद्धा के साथ प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। श्रद्धा कपूर एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं ये तो सबको पता है लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि लता मंगेशकर से भी उनका खास कनेक्शन है। श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजिन हैं। इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हुईं। बॉलीवुड में ऐसे कई रिश्ते हैं जिनके बारे में फैंस को कम ही पता है तो चलिए आगे की स्लाइड में हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के रिश्तेदारों के बारे में बताते हैं।