फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल बाद राकेश मेहरा के साथ फिर काम करने जा रहे फरहान अख्तर, बॉक्सर की भूमिका में आएंगे नजर

Wed, 16 Jan 2019 10:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar
फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्मों में देश में निहित कहानियां दिखा चुके है। अब खबर है कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए एक बार फिर फरहान अख्तर को कास्ट करने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
farhan akhtar
भाग मिल्खा भाग के बाद फरहान 6 साल बाद राकेश मेहरा के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल तूफान है। यह बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में फरहान अख्तर बॉक्सर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Rakeysh Omprakash Mehra
इस फिल्म को फरहान और रितेश सिंधवानी प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि यह फिल्म बायोपिक नहीं होगी। फिल्म की कहानी अंजुम राबाबली लिखने वाले हैं। राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं फरहान भी बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

4 of 5
farhan akhtar
फरहान के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। हाल ही में फरहान में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पूल फोटो शेयर की थी। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। फरहान की इस फोटो पर भद्दे कमेंट्स भी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shibani Dandekar Farhan Akhtar - फोटो : Instagram
बता दें फरहान सिंगर व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। इतना ही नहीं खबर तो ये भी है कि फरहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर शिबानी दांडेकर से सगाई कर ली है। कहा तो ये भी जा रहा है कि, दोनों अप्रैल महीने तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें