बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर फरहान अख्तर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर एक बार फिर भड़क गए और उन्हें शालीनता भरे लहजे में चेतावनी भी दे डाली।
विज्ञापन
2 of 5
फरहान अख्तर
दरअसल जीवीएल एन राव ने ट्वीट किया था कि, ओपिनियन शेयर करना हिम्मत नहीं होती। काम के लिए स्टार्स की रेस्पेक्ट करते हैं। कृपया इनटॉलरेंस नहीं।
Farhan ji, Expressing an opinion is not a dare. Respect stars4work. Pl do take criticism in stride. No intolerance please!!@FarOutAkhtar https://t.co/Fn1igWvKHi
— GVL Narasimha Rao (@GVLNRAO) October 22, 2017
इसके बाद फरहान भी चुप रहने वालो में से नहीं थे उन्होंने भी बेहद शालीनता के साथ भाजपा प्रवक्ता को आड़े हाथों लिया।
With all due respect sir, your criticism is welcome. Your condescension is unnecessary. Sincerely hope you will recognise that.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) October 23, 2017
आदरणीय सर, आपकी आलोचना का स्वागत है लेकिन आपकी ये आलोचना अनावश्यक है। आशा है कि आप इसे पहचान लेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
फरहान अख्तर
इससे पहले ट्विटर पर फरहान अख्तर ने भाजपा प्रवक्ता जी.वी.एल. नरसिम्हा राव को कहा था कि आपकी हिम्मत कैसे हुई ये कहने की कि फिल्मों में काम करने वाले लोगों का बौद्धिक स्तर कम होता है।
How dare you, sir?? @GVLNRAO
And to all film people in his ranks.. here’s what he thinks of you. #shame https://t.co/6C8v6hZa23
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) October 22, 2017
4 of 5
दरअसल ये सारा विवाद तमिल फिल्म मर्सल को लेकर चल रहा है। फिल्म के एक डायलॉग में जीएसटी को लेकर टिप्पणी की गई जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। भारतीय जनता पार्टी काआरोप है कि फिल्म में नोटबंदी और जीएसटी को नकरात्मक ढंग से दिखाया गया है।
आपको बता दें कि इस मुद्दे पर एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरसिम्हा राव ने कहा था कि "स्टार्स का IQ लेवल बहुत ही कम होता है।" और ये बात फरहान अख्तर नहीं पचा पाए। उसके बाद से ही ट्वीट्स का दौर चल पड़ा।