फरहान अख्तर अपनी लेडीलव शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फरहान और शिबानी की शादी को एक हफ्ता हो गया है और दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने की कोशिश की थी। लेकिन शादी के बाद अब फरहान और शिबानी अपनी वेडिंग फोटोज को फैंस के बीच शेयर कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में फरहान ने अपनी और शिबानी की नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल अपने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा है।
दरअसल, फरहान अख्तर ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। दोनों की इन तस्वीरों से फैंस के लिए निगाहें हटाना भी मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर कपल की तारीफ कर रहे हैं।