फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आंटी' से 6 साल की उम्र में रेप होने की बात सुनते ही फरहान हुए हैरान, बोले-दिल टूट गया

Sat, 24 Mar 2018 05:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar
फिल्म जगत में 1950 में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एंट्री करने वालीं डेजी ईरानी ने खुलासा किया था कि उनका छह साल की उम्र में यौन शोषण हुआ था। ईरानी के इस खुलासे के बाद एक्टर फरहान का बयान आया है। बता दें कि फरहान एक्ट्रेस डेजी के भांजे हैं....
विज्ञापन

2 of 5
farhan akhtar
फरहान, डेजी के बारे में जानकर बहुत ही हैरान हो गए हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपना दर्द बयां कर लिखा है कि 'यह बात सुनकर दिल टूट सा गया है, मुझे अपनी आंटी डेजी की हिम्मत पर गर्व है कि उन्होंने इस बात का खुलासा किया, यह बहुत ही दुख की बात है कि छोटी सी उम्र में ही सफलता के लिए बच्चों को काम करने के लिए धकेल दिया जाता है, जहां तक मैं समझता हूं इस खुलासे की गूंज टीवी और फिल्म जगत के कोने-कोने में जानी चाहिए ताकि सब सावधान रहे और ऐसा दोबारा ना हो।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
Daisy irani
बता दें कि 'मी टू कैंपेन' के तहत इन दिनों दुनियाभर में लोग यौन शोषण पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में कई एक्ट्रेस इस कैंपेन के तहत खुलकर राय रख रही हैं। वहीं, मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में डेजी ने इस बात का खुलासा किया था।

4 of 5
Daisy irani
इंटरव्यू में डेजी ने कई राज खोले। उन्होंने बताया कि 'जब उनका रेप हुआ उस वक्त वह काफी छोटी थी लेकिन उस वक्त का दर्द आज भी उन्हें याद है कि किस तरह उन्हे बेल्ट से मारा गया ।' डेजी ने आगे बताया कि 'आरोपी अब इस दुनिया में नहीं रहा, उसका नाम नजर था। आरोपी मशहूर सिंगर जोहराबाई अंबालेवाली का संबंधी था और इंडस्ट्री में उसकी काफी पहचान थी। जिस वजह से मैं डर गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Daisy irani
लेकिन डेजी ने अपनी मां से ऐसी किसी भी बात का जिक्र किया। जब वह 15 साल की थीं उनकी मां उन्हें प्रोड्यूसर मालिकचंद कोचर के यहां छोड़कर आई थीं। वह चाहती थीं कि डेजी रातों रात स्टार बन जाए और उस प्रोड्यूसर की फिल्म 'मेरे हुजूर' में काम मिल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें