फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar Birthday: जावेद अख्तर के लिए फरहान ने लिखा स्पेशल नोट, पिता को बताया- विचारशील, बेचैन, जिज्ञासु

Mon, 17 Jan 2022 05:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर पटकथा लेखक, गीतकार और कवि जावेद अख्तर को 'जादू' के नाम से भी जाना जाता है। आज जावेद अख्तर का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके बेटे और बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपने पिता को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की एक ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर भी पोस्ट की है। जो कि उनके जवानी के दिनों की है। फरहान के इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रियां दे रहे है।
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर
फरहान ने कुछ इस अंदाज में किया अपने पिता को विश
इस फोटो में जावेद को समुंद्र के किनारे खड़ा हुआ देखा जा सकता है। इसको शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, "मैंने आपको हमेशा इस तरह से जाना है.... विचारशील, बेचैन, जिज्ञासु और हमेशा सच्चाई से कुछ अलग तलाशते हुए। मैं आशा करता हूं की आपको इस बात का एहसास होगा कि आप इस तरह से जीने के लिए कितने लोगों को प्रेरित करते हैं। हैप्पी बर्थडे पा.."


 
विज्ञापन

3 of 5
सलीम-जावेद - फोटो : Social media
फरहान के दादा भी थे गीतकार
जावेद अख्तर का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 17 जनवरी 1945 को हुआ था। जावेद अख्तर का असली नाम जादू है। जावेद के पिता जान निसार अख्तर हिंदी सिनेमा के फेमस गीतकार थे और उनकी मां सैफिया अख्तर गायिका-लेखिका थीं। बहुत छोटी उम्र में ही जावेद अख्तर ने अपनी मां को खो दिया था। 

 

4 of 5
सलीम-जावेद - फोटो : Social media
फिल्मी बैकग्राउंड के बावजूद करना पड़ा स्ट्रगल 
माता-पिता का सिनेमा की दुनिया से वास्ता होने के बावजूद जावेद को बॉलीवुड में स्ट्रगल करना पड़ा था। जब जावेद मुंबई आए थे तब उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं थे। उन्हें काम पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती सलीम खान से हो गई। फिर सलीम और जावेद की जोड़ी ने खूब जलवे बिखेरे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर अपनी दोनों पत्नियों के साथ। - फोटो : social media
जावेद अख्तर ने की दो शादियां
जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी है। फिल्म 'सीता और गीता' के दौरान जावेद की मुलाकात हनी ईरानी से हुई। फिल्म हिट होने की शर्त जीत के जावेद ने हनी से शादी की थी। ये दोनों जल्द ही जोया और फरहान अख्तर के पैरेंट्स बन गए थे।  साल 1984 में छह सालों के अफेयर के बाद जावेद ने शबाना से शादी कर ली थी। 

इन अवार्ड्स को कर चुके हैं अपने नाम
बॉलीवुड में जावेद की कला के लिए उन्हें साहित्य अकादमी, पद्मश्री, पद्म भूषण जैसे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं उनके गीत और लेख के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें