फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप के ऐतराज के बावजूद गर्लफ्रेंड की ऐसी तस्वीर देख नहीं रुके फरहान, कर दिया ये कमेंट

Sun, 14 Apr 2019 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shibani dandekar - फोटो : social media
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों कई कपल के शादी करने की चर्चा है। इन्हीं में से एक नाम है फरहान अख्तर का। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले कुछ समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करने में पीछे नहीं रहते। 
विज्ञापन

2 of 6
farhan akhtar - फोटो : social media
हाल ही में शिबानी ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीर देख फरहान भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। शिबानी बिकनी ड्रेस पहन बेहद बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। जिस पर फरहान ने लिखा- 'ब्यूटीफुल'। साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।

 
विज्ञापन

3 of 6
Farhan Akhtar Shibani Dandekar - फोटो : social media
शिबानी के मैगजीन कवर शूट को फरहान अख्तर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि 'रॉकिंग कवर'। हाल ही में एक इंटरव्यू में शिबानी ने कबूल किया कि वो रिलेशनशिप में हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि फरहान अख्तर बॉलीवुड के बेस्ट ड्रेस्ड सेलिब्रिटी हैं।' 

4 of 6
Farhan Akhtar Shibani Dandekar - फोटो : instagram
शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में फरहान और शिबानी समुंदर की लहरों के बीच रोमांस करते दिखे थे। खबरों की मानें तो फरहान और शिबानी जल्द शादी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : instagram
फरहान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे जल्द शादी करेंगे। शिबानी आखिरी बार कलर्स चैनल के शो ‘खतरों के खिलाड़ी-8’ में नजर आई थीं। इस शो की शुरुआत स्पेन में हुई थी। शिबानी अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
farhan shibani - फोटो : social media
खबर है कि फरहान अख्तर के पैरेंट्स उनकी वायरल हुई इन तस्वीरों से खुश नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान दो बच्चों के पिता हैं। उन्हें जिंदगी में खुश रहने का पूरा अधिकार है लेकिन उनकी इस तरह की तस्वीरों का वायरल होना परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आया। फरहान अपनी पहली पत्नी अधुना के साथ कभी ऐसी चीजें करते नहीं दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें