बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म गली ब्वॉय का ट्रे्लर रिलीज हो गया है। बुधवार को फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर को लांच किया है। फिल्म गली ब्वॉय का निर्देशन एक्टर फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर कर रही हैं। खास बात यह है कि आज फरहान अख्तर अपना 45वां जन्मदिन भी मना रहे हैं।