अपनी अदाकारी, लेखन, गायन और निर्देशन के लिए बॉलीवुड में पहचाने जाने वाले मल्टी टैलेंटेड फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फरहान अख्तर इस फिल्म में निर्देशक की कुर्सी पर बैठे नजर आएंगे। लेकिन आज फरहान 'जी ले जरा' की नहीं बल्कि अपनी 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, इस बायोपिक को रिलीज हुए आज 10 साल हो गए हैं, ऐसे में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट लिखा।