बॉलीवुड में कम ही स्टार्स ऐसे हैं जो एक्टर होने के साथ अच्छे सिंगर, राइटर और डायरेक्टर भी हैं । बॉलीवुड में ऑलराउंउर होने का तमगा सिर्फ फरहान अख्तर को मिला हुआ । जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर अपने हर हुनर से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं । आज यानी 9 फरवरी को फरहान अपना 45वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं ।
विज्ञापन
2 of 7
फाइल फोटो
फरहान, जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के बेटे हैं । जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से दूसरी शादी की थी। फरहान के लिए उनकी दोनों मां एक समान हैं। फरहान भले ही अपनी मां हनी ईरानी के साथ रहते हों लेकिन शबाना के साथ भी उनकी गहरी बॉन्डिंग है ।
विज्ञापन
3 of 7
एक्टर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर
शबाना की अपनी कोई संतान नहीं है इसलिए वो फरहान को अपने सगे बेटे जैसा प्यार देती हैं । फरहान के करियर को आगे बढ़ाने में शबाना का बहुत योगदान है । फरहान के अलावा भी बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनके लिए उनकी सौतेली मां सगी मां जितनी ही प्यारी हैं और वो अपनी सौतेली मां पर जान छिड़कते हैं ।
4 of 7
फाइल फोटो
इसमें सलमान खान भी शामिल हैं । सलमान खान वैसे तो सुशीला चरक उर्फ सलमा खान और सलीम खान के बेटे हैं, लेकिन अपनी सौतेली मां हेलेन के साथ उनका बहुत प्यारा और करीबी रिश्ता है। मां सलमा की तरह ही सलमान हेलेन पर भी जान छिड़कते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
kareena kapoor sara ali khan
- फोटो : instagram
सारा अली खान और करीना कपूर खान के बीच कितना गहरा रिश्ता है ये आज किसी से छिपा नहीं है । सारा वैसे तो सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी हैं लेकिन उनका अपनी सौतेली मां करीना से गहरा रिश्ता है। करीना ना सिर्फ सारा की ग्रूमिंग करती हैं बल्कि उनके करियर को आगे बढ़ाने में भी मदद कर रही हैं। दोनों साथ में कई बार पार्टी करते हुए भी नजर आती हैं। दोनों में मां-बेटी से ज्यादा दोस्तों की तरह प्यार है।
विज्ञापन
6 of 7
supriya pathak
सुप्रिया पाठक और शाहिद कपूर का रिश्ता भी सबसे अनोखा है। पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर अपनी सौतेली मां सुप्रिया के बेहद करीब हैं। शाहिद और मीरा की शादी में सुप्रिया पाठक ने अहम भूमिका निभाई थी। हर रस्म में उनकी बढ़-चढ़कर भागेदारी दिखी थी।
आमिर खान के बेटे जुनैद भी अपनी सौतेली मां किरण राव के काफी करीब हैं। दोनों को कई बार साथ में पब्लिक इवेंट्स में देखा गया है। जुनैद आमिर और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता के बेटे हैं । किरण भी जुनैद को अपने सगे बेटे से कम नहीं समझतीं ।