फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, खुलेआम किया प्यार का इजहार

Sun, 17 Feb 2019 01:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : instagram
एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले काफी समय से अफेयर की खबरों को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं हालांकि अभी तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को कबूला नहीं हैं लेकिन दोनों जिस तरह अक्सर एक साथ इवेंट में देखे जाते हैं उसके बाद गॉसिप के गलियारों में चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar - फोटो : instagram
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अक्सर एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। यही नहीं इन तस्वीरों पर फरहान और शिबानी रिप्लाई भी करते हैं। अब एक बार फिर फरहान ने शिबानी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिससे उनके रिश्ते पर मुहर लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
shibani farhan - फोटो : amar ujala
शेयर की गई तस्वीर में फरहान और शिबानी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। यही नहीं फरहान ने कैप्शन में लिखा-
'दिस गर्ल।' साथ ही उन्होंने हार्ट का एक इमोटिकॉन भी बनाया। 

4 of 5
farhan akhtar - फोटो : file photo
शिबानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। आए दिन वह अपने फैंस के लिए हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फरहान के प्यार में गिरफ्त शिबानी ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर लोगों को दीवाना बना रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farhan Akhtar - फोटो : file photo
फरहान की तरह शिबानी भी मल्टी टैलेंटेड हैं। शिबानी एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ सुपर मॉडल और अच्छी एक्टर भी हैं। शिबानी ने अपने करियर की शुरुआत अमेरिकन टेलिविजन शो नमस्ते अमेरिका से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो होस्ट किए। शिबानी ने नाम शबाना, नूर और भावेश जोशी सुपरहीरो जैसी फिल्मों में बतौर कलाकार अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें