फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जानशीन' के इस हीरो का बदल गया हुलिया, अब देखेंगे तो पहचानना हो जाएगा मुश्किल

Sun, 15 Jul 2018 09:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरादीन खान
बॉलीवुड के बड़े एक्ट्रेस रह चुके फिरोज खान के बेटे फरदीन खान इंडस्ट्री में वह नाम नहीं कमा सके जो उन्होंने अपने वक्त में कमाया। फरदीन को उनके पिता ने कई फिल्मों में काम दिया और दिलवाया लेकिन उनकी एक्टिंग में वह दम नहीं दिखाई दिया जो उन्हें आगे बड़ा स्टार बना सके। 
 
विज्ञापन

2 of 5
fardeen khan
लंबे समय से फरदीन किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं लेकिन हाल ही में वह मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में नजर आए। इनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह जल्दबाजी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की जैकेट और ट्राउसर पहने हुए नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
fardeen khana
फरदीन खान ने बॉलीवु़ड में अपना डेब्यू फिल्म 'प्रेम अग्न' से की थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। बॉलीवुड में फरदीन की एंट्री कॉलेज पास करने के बाद ही हो गई थी। फरदीन को अपनी पहली फिल्म में की गई एक्टिंग की वजह से कोई खास अहमियत नहीं मिली थी। हालांकि उनको इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड जरूर मिला था। 
 
 

4 of 5
Fardeen khan
अपनी पहली फिल्म के बाद फरदीन को उनके गुडलुकिंग कि वजह से फिल्मों में और भी काम मिला। फिलहाल जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह किसी भयानी नाम के शख्स की है। इस वीडियो में उनका पहले वाला चार्मिंग वाला लुक नहीं है ब्लकि वह पूरी तरह से बदले हुए नजर आ रहे हैं। वह इस वीडियो में काफी मोटे नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरदीन खान
इस वीडियो में फरदीन खान को पहचानना मुश्किल हो रहा है। साथ ही उन्होंने अपने बाल बढ़ा रखे हैं और पोनी टेल रखी हुई है। फुल ब्लैक आउटफिट में फरदीन खान स्माइल करते हुए जाते हैं। फरदीन खान अब तक इन फिल्मों में काम कर चुके हैं। खुशी, दूल्हा मिल गया, लव के लिए साला कुछ भी करेगा, प्यार तूने क्या किया, हम हो गए आपके, ओम जय जगदीश, हे बेबी, कितने दूर, कितने पास, ऑल द बेस्ट, लाइफ पार्टनर, एक खिलाड़ी एक हसीना, भूत, जस्ट मैरिड, देव, नो एंट्री। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें