फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब किस का प्रॉमिस कर मुकर गई हीरोइन, हक्के-बक्के रह गए थे शम्मी कपूर

Tue, 16 May 2017 10:13 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
किस्से शूटिंग के
राज कपूर और नर्गिस की जोड़ी उन दिनों सबसे चर्चित जोड़ी थी। ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी दोनों के रोमांस के खूब चर्चे थे जिसके चलते नर्गिस एक बार अपने मेकअप रूम में बैठकर खूब रोईं और राज कपूर के भाई शम्मी कपूर को किस करने तक का वादा कर दिया था।

आखिर ऐसा क्या हुआ था जो नर्गिस रोईं और शम्मी कपूर को किस करने का वादा कर दिया था ?

अगली स्लाइड में जाने पूरा किस्सा ?
विज्ञापन

2 of 8
राज कपूर नर्गिस
बात उन दिनों की है जब नर्गिस राज कपूर के साथ फिल्म 'बरसात' में काम कर रही थीं। 'बरसात' के दौरान ही फिल्म 'आवारा' बनाए जाने की भी बात चल रही थी। इस फिल्म के हीरो और निर्देशक राज कपूर ही थे और नर्गिस इस फिल्म में काम करना चाहती थीं, लेकिन राज के साथ नर्गिस का अफेयर उनके परिवारवालों को रास नहीं आ रहा था और वो नहीं चाहते थे कि नर्गिस इस फिल्म का हिस्सा हों।
विज्ञापन

3 of 8
राज कपूर नर्गिस
नर्गिस इसे लेकर काफी परेशान थीं और इसी परेशानी में एक दिन वो अपने मेकअप रूम में जाकर खूब जोरों से रोने लगीं। उन दिनों शम्मी कपूर स्कूल में पढ़ते थे लेकिन जब भी वक्त मिलता वो राज कपूर की फिल्मों के सेट पर पहुंच जाते और लंच करते। ऐसे ही वो एक दिन 'बरसात' के सेट पर पहुंच गए और देखा कि सभी लोग लंच कर रहे हैं लेकिन नर्गिस का कहीं अता-पता नहीं।

4 of 8
राज कपूर नर्गिस
नर्गिस को ढूंढते हुए शम्मी कपूर उनके मेकअप रूम में जा पहुंचे। वहां उन्होंने जो देखा उससे वो सन्न रह गए। शम्मी कपूर ने देखा कि नर्गिस फूट-फूटकर रो रही हैं। जब वजह जानने की कोशिश की तो नर्गिस खुद को संभाल नहीं पाईं और रोते-रोते सब बखान कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
किस्से शूटिंग के
उन्होंने शम्मी कपूर से कहा, 'मेरे घरवाले नहीं चाहते कि मैं राज कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म 'आवारा' में काम करूं जबकि मैं इसमें काम करना चाहती हूं।' नर्गिस की ऐसी दशा देख शम्मी का दिल पसीज गया। उन्होंने नर्गिस से कहा, 'आप परेशान ना हों। बस भगवान से प्रार्थना कीजिए और आपको फिल्म मिल जाएगी।'
विज्ञापन

6 of 8
किस्से शूटिंग के
छोटे से शम्मी कपूर के मुंह से इतनी बड़ी और प्यारी बात सुन नर्गिस का दिल खुश हो गया और उन्होंने शम्मी से कहा, 'अगर मुझे 'आवारा' मिल गई तो मैं तुम्हें किस करूंगी।'
वक्त बीतता गया और खुशकिस्मती से 'आवारा' नर्गिस को मिल गई। उस वक्त शम्मी कपूर भी अपने स्कूल-कॉलेज की दुनिया से निकलकर फिल्मों में किस्मत आजमाने निकल पड़े थे।
विज्ञापन

7 of 8
किस्से शूटिंग के
चूंकि शम्मी कपूर को राज कपूर की फिल्मों के सेट पर जाकर लंच करने शौक था इसलिए वो उनकी फिल्म 'आवारा' के सेट पर भी पहुंच गए। लेकिन वहां शम्मी कपूर को देखते ही नर्गिस के होश उड़ गए। शम्मी को देखते ही नर्गिस बोलीं, 'मुझे अपना वो वादा याद है लेकिन मैं तुम्हे किस नहीं कर सकती। अब तुम बड़े हो गए हो, बच्चे नहीं रहे। कुछ और मांगना हो तो मांग लो।'
विज्ञापन

8 of 8
किस्से शूटिंग के
इतना कहते ही नर्गिस तुरंत अपने मेकअप रूम में गईं और जाकर दरवाजा बंद कर लिया। शम्मी कपूर भी उनके पीछे-पीछे चले गए। शम्मी की ये हरकत देख नर्गिस डर गईं, लेकिन शम्मी ने ये कहकर नर्गिस को राहत दी कि उन्हें अब किस नहीं बल्कि ग्रामोफोन चाहिए...और बस नर्गिस ग्रामोफोन के बहाने शम्मी कपूर को किस करने से बच गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें