फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fardeen Khan: कंट्रोवर्सी किंग रह चुके हैं फरदीन खान, फिल्मों से दूर होकर भी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Wed, 08 Mar 2023 09:15 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरदीन खान - फोटो : अमर उजाला

यह बात काफी सच है कि सफलता सबके कदम नहीं चूमती है। बॉलीवुड में आने के लिए हर कोई काफी प्रयास करता है। इस इंडस्ट्री में आने का संघर्ष इतना बड़ा है कि आसमान की उड़ान को छोड़कर जमीनी हकीकत पर उतरना पड़ता है। कई लोग बॉलीवुड में आ तो जाते हैं, लेकिन सफलता का स्वाद नहीं चख पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता फरदीन खान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपने फिल्मों में तो देखा होगा, लेकिन बतौर हीरो उन्हें अपनी फिल्मों को लेकर काफी संघर्ष करना पड़ा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
फरदीन खान - फोटो : social media

बॉलीवुड के अभिनेता फरदीन खान का जन्म आठ मार्च,1974 को हुआ था। वह दिग्गज अभिनेता  फिरोज खान के बेटे हैं। फरदीन ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है। फरदीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से की थी। इसके बाद भी उनकी कई फिल्में आईं, लेकिन उन्हें कभी अपने पिता की तरह सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन

3 of 5
फरदीन खान - फोटो : social media

फरदीन ने अपने करीब 12 साल फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं, लेकिन अब तक उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं है, जो सोलो हिट हुई हो। फरदीन को आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म  'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था। इसके बाद फरदीन ने फिल्मों से किनारा कर लिया। यही नहीं वह अब किसी इवेंट में भी नजर नहीं आते हैं और ना ही मीडिया में स्पॉट होते हैं।
Govinda: जब गोविंदा के करीब रहने के लिए हाउस हेल्प बनी महिला फैन, एक दिन सुनीता ने पकड़ा रंगे हाथ!

4 of 5
फरदीन खान - फोटो : social media

फिल्मों के अलावा फरदीन कई कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। साल 2001 में फरदीन को नासिक में ड्रग्स सप्लायर्स से कोकेन खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यही नहीं, ड्रग्स स्क्वायड की टीम ने फरदीन के साथ कई सारे अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। 12 साल बाद 2012 में फरदीन को इस केस से छुटकारा मिला था।
Sahir Ludhianvi: साहिर लुधियानवी को डाकुओं ने भी दिया खूब सम्मान, किस्सा जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरदीन खान - फोटो : social media

आपको बता दें कि अभिनेता फरदीन ने साल 2005 में मुमताज की बेटी नताशा से शादी की थी। फरदीन ने नताशा को ट्रांस अटलांटिक फ्लाइट में प्रपोज किया था, जब वह लंदन से अमेरिका जा रहे थे। फरदीन दो बच्चों के पिता हैं। फरदीन ने ‘प्रेम अगन’, ‘जंगल’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’, ‘हम हो गए आपके’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
Box Office Report: 'सेल्फी' हुई धुंधली तो 'शहजादा' का पत्ता साफ! 'पठान' को टक्कर देगी 'तू झूठी मैं मक्कार'?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें