बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे, जिसके कुछ फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अभिनेत्री धार्मिक मान्यताओं पर विश्वास करती हैं और अक्सर पूजा स्थलों पर देखी जाती हैं।