बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख के बेटे आर्यन खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह डिजनी की अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म 'द लॉयन किंग' से डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में आर्यन खान ने मुख्य किरदार सिंबा की आवाज दी है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा हिंदी टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें आर्यन खान की आवाज सुनने को मिली है।
विज्ञापन
2 of 5
shah rukh khan, aryan khan
- फोटो : social media
आर्यन खान की आवाज पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, लेकिन शाहरुख खान के बेटे की आवाज सुनकर बॉलीवुड के कई सितारें काफी खुश हैं और ट्विटर पर आर्यन खान की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर रितेश देशमुख ने तो आर्यन खान की आवाज को शाहरुख खान की आवाज से बेहतर बता दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
रितेश देशमुख
- फोटो : file photo
रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'सिंबा की आवाज मुफासा से बेहतर है।' गौरतलब है कि 'द लॉयन किंग' में शाहरुख खान आर्यन के पिता का किरदार कर रहे हैं जिसका नाम मुफासा है। रितेश देशमुख के अलावा करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा- 'मैं अपनी एक्साइटमेंट से क्षमा चाहूंगा, लेकिन आर्यन हमारे परिवार में सबसे पहले पैदा हुआ और मैं उसकी आवाज सुनते ही काफी उत्साहित हूं। बिना किसी पक्षपात के मैं बस यही कहना चाहूंगा कि उनकी आवाज बेहद शानदार है।'
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
वहीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर 'द लॉयन किंग' के टीजर को रिट्वीट करते हुए 'LOVE!!'!लिखा । इन सबके अलावा रणवीर सिंह और फराह खान जैसे सितारों ने भी द लॉयन किंग के टीजर में आर्यन खान की आवाज सुनकर उनकी काफी तारीफ की है।
आपको बता दें कि डिजनी ने लॉयन किंग का ये टीजर गुरुवार को रिलीज किया और जॉन फैवर्यू निर्देशित इस फिल्म के लीड किरदार पर आर्यन की आवाज बिल्कुल फिट बैठी है। 19 जुलाई को रिलीज हो रही लॉयन किंग हिंदी के अलावा भारत में अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है।