अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली फराह खान ने अपने खास दोस्त रणवीर सिंह की पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि खुद रणवीर सिंह भी एकबारगी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
रणवीर की गर्लफ्रेंड को कंडोम रखने की सलाह देना चाहती हैं फराह
2 of 5
दरअसल फराह हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची। हाल ही में इसका प्रोमो आउट हुआ है जिसमें उनके साथ उनकी दोस्त सानिया मिर्जा भी नजर आ रही हैं। यहां रेपिड फायर राउंड के दौरान करण ने जब फराह से पूछा कि वो अपने दोस्त रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड को क्या एडवाइस देना चाहेंगी, तो छूटते ही फराह ने कहा कि वो उन्हें अपने साथ कंडोम का एक पैकेट ले जाने की सलाह देंगी।
विज्ञापन
रणवीर की गर्लफ्रेंड को कंडोम रखने की सलाह देना चाहती हैं फराह
3 of 5
फराह की ये बात सुनकर करण का चेहरा शर्म से लाल हो गया। सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह का अफेयर फराह की खास दोस्त दीपिका पादुकोण के साथ चल रहा है। बेशक दोनों ने पब्लिक में अपने अफेयर को खुलकर स्वीकार नहीं किया, लेकिन उन्हें अक्सर हाथों में हाथ डाले घूमते हुए देखा गया। वैसे दीपिका और रणवीर इतना तो कबूल कर ही चुके हैं कि दोनों एक-दूसरे के लिए बेहद स्पेशल हैं। तो अब फराह ने जो कहा उससे तो आप समझ ही गए होंगे कि उनका इशारा रणवीर की किस गर्लफ्रेंड की तरफ है।
रणवीर की गर्लफ्रेंड को कंडोम रखने की सलाह देना चाहती हैं फराह
4 of 5
फराह यहीं नहीं रुकीं और शो में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। इसमें सानिया मिर्जा भी पीछे नहीं रहीं और दोनों ने करण को आड़े हाथों ले लिया।
अगली स्लाइड में देखें 'कॉफी विद करण' में फराह खान और सानिया मिर्जा की मस्ती।
रणवीर की गर्लफ्रेंड को कंडोम रखने की सलाह देना चाहती हैं फराह
5 of 5
कुल मिलाकर करण जौहर का ये शो काफी मजेदार होने वाला है। फराह खान और सानिया मिर्जा स्टारर ये एपिसोड इस हफ्ते ऑन एयर होगा। अब ये देखना होगा कि फराह के इस कमेंट पर रणवीर सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड किस तरह रिएक्ट करेंगी।
देखें 'कॉफी विद करण' में फराह खान और सानिया मिर्जा की मस्ती -
Mischief, madness, & some mind-blowing fun with @TheFarahKhan & @MirzaSania on the Koffee couch! #KoffeeWithKaran pic.twitter.com/jhsKZYhTrR
— Star World (@StarWorldIndia) January 29, 2017