फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में आगे आईं फराह खान की बेटी, ऐसे जमा किए एक लाख रुपये

Tue, 21 Apr 2020 05:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेटी के साथ फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
3 मई तक पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश को लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में लोग घर पर रहकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। देश में अभी तक कोरोना के कुल 18601 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 590 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सितारे भी अपना योगदान दे रहे हैं। इस बीच फराह खान की बेटी अन्या चर्चा में आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
farah khan - फोटो : amar ujala
दरअसल कोविड 19 के खिलाफ जंग में अब स्टार्स के अलावा स्टार किड भी आगे आते दिख रहे हैं। ऐसे में फराह खान की बेटी अन्या अपने स्केचिस को लेकर चर्चा में हैं। अन्या स्केच बनाकर उनको बेच रही हैं और उससे होने वाली कमाई को वो कोविड 19 के खिलाफ जारी जंग में इस्तेमाल कर रही हैं। अन्या अभी तक एक लाख रुपये जमा कर चुकी हैं।

विज्ञापन

3 of 5
Farah Khan - फोटो : Social Media
फराह खान ने सोशल मीडिया पर अन्या का एक टाइम लेप्स वीडियो  शेयर किया है। इस वीडियो में अन्या के स्केच बनाती नजर आ रही हैं। अन्या के बनाए स्केच में दिख रहे कुत्ते के पास थैंक्स भी लिखा है। इस वीडियो कैप्शन में फराह ने बताया है कि जमा की गई राशि से जरुरतमंद लोगों और जानवरों की मदद की जाएगी।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि इस मुसीबत की घड़ी में बॉलीवुड भी बढ़ चढ़कर मदद के लिए आगे आ रहा है। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, वरुण धन, कपिल शर्मा, विकी कौशल, आलिया भट्ट सहित कई सितारे पीएम और सीएम केयर्स से जुड़कर आर्थिक मदद कर चुके हैं। वहीं कई सितारे जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने का भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार और कोरोना योद्धाओं के साथ ही साथ बॉलीवुड भी कदम से कदम मिला रहा है। एक तरफ जहां सितारे आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं तो वहीं मानसिक रूप से भी सितारे अपने फैंस का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। कभी शॉर्ट फिल्म तो कभी गाना, सेलेब्स अलग अलग तरीकों से कोरोना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ सलमान खान का गाना 'प्यार करोना' वायरल हो रहा है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें