फराह खान और शाहरुख खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
शाहरुख खान के करियर को दिया बूस्ट
शाहरुख खान के करियर में ‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शांति ओम’ ऐसी फिल्में हैं, जिनमें उन्होंने बिल्कुल हटकर किरदार किए। कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा से भरी इन दोनों फिल्मों को ही कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बनीं फराह खान ने डायरेक्ट किया था। शाहरुख भी इन फिल्मों को अपने करियर में काफी खास मानते हैं। साथ ही फराह खान के साथ उनकी गहरी दोस्ती भी है।
इस तरह देखें तो एक्टर्स, डांसर, कोरियोग्राफर से लेकर अपने घर के कुक तक को फराह खान ने सफलता के शिखर पर पहुंचने में मदद की। साथ ही एक बेहतरीन डायरेक्टर, काेरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर खुद भी अलग पहचान हासिल की।