फराह खान
‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक ने अपने फॉलोअर्स को सतर्क रहने को कहा। फराह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘यह सच है। मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया था। कृपया सावधान रहें। कम्प्यूटर इंजीनियर शिरीष कुंदर की मदद से मैं इसे ठीक कर पाई हूं। उम्मीद है जल्द ही ट्विटर अकाउंट भी काम करने लगेगा।’’