सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रणौत
- फोटो : PTI
बता दें कि युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रणौत महाराष्ट्र सरकार और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर हमलावर रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और कुछ वीडियो पोस्ट साझा करके कंगना ने इस पूरी घटना का जिम्मेदार महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड को ठहराया। वहीं, मुंबई को उन्होंने पीओके का दर्जा भी दिया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी और कंगना के बीच उनके दफ्तर के तोड़फोड़ की घटना को लेकर भी कानूनी कार्यवाही चल रही है।