फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुन कन्फ्यूज हुए फैंस, बोले- कोई प्रमोशनल स्टंट तो नहीं

Mon, 27 Jun 2022 12:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद से ही काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। शादी के बाद अपनी फिल्मों में बिजी चल रही एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद से ही काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। शादी के बाद अपनी फिल्मों में बिजी चल रही एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। आलिया ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने अट्रासाउंड की एक तस्वीर साझा करते हुए सभी के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। आलिया- रणबीर से जुड़ी इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, मैं बहुत पागल हो जाऊंगा अगर यह एक फालतू सा प्रचार स्टंट हुआ। वहीं, एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया मैं शर्त लगाती हूं कि आलिया भट्ट की यह प्रेग्नेंसी आने वाले किसी शो या फिल्म को प्रमोट करने का एक और तरीका है।

 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य यूजर ने इस खबर पर हैरानी जाहिर करते हुए पोस्ट किया, इतनी जल्दी। वहीं एक और यूजर ने नए स्टार को लॉन्च करने के लिए नई स्क्रिप्ट की तलाश में करण जौहर।
 

4 of 5
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही कई लोग इस खुशखबरी को सुन बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही इंटरनेट पर बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया गया है। एक यूजर ने लिखा, बधाई हो आलिया, आपके नए अवतार की यात्रा शुरू हो गई है। यह यात्रा शायद जीवन की सबसे अच्छी यात्रा है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। कई लोग जहां शादी के दो महीने बाद भी आलिया के प्रेग्नेंट होने पर हैरान हो रहे हैं तो वहीं कई लोग इस खबर के सामने आते ही तैमूर और अभिनेता रणवीर कपूर को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं।











और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें