सलमान खान और कटरीना के बीच क्या है और कैसा है ये कोई नहीं जानता। लेकिन हां, जो भी है, काफी स्पेशल है। सलमान और कटरीना एक दूसरे को बहुत खास मानते हैं। हाल ही में फिल्म 'भारत' का ट्रेलर रिलीज हुआ और दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
2 of 5
salman and katrina
दोनों को एक साथ देख फैंस इस कदर प्रभावित हो गए कि उन्होंने अरबाज खान से गुजारिश कर डाली कि वह अपने भाई सलमान की शादी कटरीना से करा दें। ट्विटर पर सबसे ज्यादा दोनों की शादी को लेकर ही कमेंट देखने को मिले।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan katrina kaif
- फोटो : instagram
एक यूजर ने अरबाज को टैग करते हुए लिखा- 'हम सभी जानते हैं कि वह हमारी भाभी कटरीना कैफ हैं। अरबाज भाई प्लीज सलमान और कटरीना की शादी करा दो। फिल्म भारत के पोस्टर में सलमान के साथ कटरीना को देख फैंस दोनों को शादी करने की सलाह दे रहे हैं।
4 of 5
katrina kaif salman khan
बता दें दोनों की रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ की केमेस्ट्री भी दमदार है। सलमान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कटरीना कैफ ने बताया था कि मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खास है। इसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है। हालांकि सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ भी जोड़ा जाता है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ये जोड़ी एक बार फिर फिल्म 'भारत' में साथ नजर आने वाली है। फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर हैं। 'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है।