फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये हैं 6 करोड़पति सितारे, लेकिन घर में रखते हैं बेहद सस्ती कारें

Wed, 24 Apr 2019 01:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
John Abraham,Disha Patani, Gul Panag, - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपनी शानो-शौकत के लिए भी जाने जाते हैं। कुछ स्टार अपने लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में होते हैं तो कुछ महंगे घर और कार के कारण सुर्खियां बटोरते हैं। क्या आपको पता कि बॉलीवुड के कुछ ऐसी भी स्टार है जो न केवल आम आदमी की तरह जिंदगी जीते हैं बल्कि उनके शौक भी बिल्कुल आम आदमी की तरह हैं। यह स्टार शानो-शौकत में भी किसी से कम नहीं है फिर भी ये बेहद सस्ती कार में घूमना पसंद करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों से रू-ब-रू करवाते हैं जिनके पास नाम और पैसा होने के बावजूद वे एक दम सस्ती कार में चलना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
jackie shroff
जैकी श्रॉफ
दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ भी ज्यादा मंहगी कार का शौक नहीं रखते हैं। जैकी श्रॉफ टोयोटा इनोवा की सवारी करना ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी इस कार की कीमत 12 से 20 लाख के बीच है।
विज्ञापन

3 of 7
nana patekar Mahindra Jeep - फोटो : file photo
नाना पाटेकर
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर तो बिल्कुल आम आदमी की तरह जीवन जीना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह उस कार की सवारी पसंद करते हैं जिसका निर्माण भारत में काफी पहले ही बंद हो चुका है। नाना पाटेकर महिंद्रा मेजर कार से चलना पसंद करते हैं।

4 of 7
Disha Patani - फोटो : amar ujala
दिशा पटानी 
'बागी 2' की हीरोइन और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी भी महंगी कार में नहीं घूमती हैं। दिशा के पास चेवरोलेट क्रूज है। अक्सर उन्हें उस कार में घूमते हुए देखा जा चुका है। चेवरोलेट क्रूज़ की कीमत 8 लाख से 12 लाख के करीब है।
विज्ञापन

5 of 7
anil kapoor - फोटो : instagram
अनिल कपूर
अनिल कपूर बॉलीवुड के अमीर सितारों में से एक हैं। उनके पास 2 करोड़ की कीमत वाली मर्सेडीज एस क्लास, 1.6 करोड़ की कीमत वाली ऑडी ए 8 और लैम्बोर्गिनी जैसी कई शानदार कारें हैं। फिर भी अनिल कपूर 12 लाख की टाटा सफारी से घूमना पसंद करते हैं। 

UP Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन

6 of 7
Gul panag - फोटो : file photo
गुल पनाग
'डोर' और 'जुर्म' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग के पास भी सस्ती कार है। वह महिंद्रा की स्कार्पियो में घूमना पसंद करती हैं। उन्होंने अपनी इस कार को बहुत ही शानदार तरीके से मॉडिफाई भी किया हुआ है। 

UP Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
John Abraham Maruti Gypsy - फोटो : file photo
जॉन अब्राहम 
फिल्म 'धूम' से दर्शकों और अपने फैंस का बीच बाइकों का फीवर चढ़ाने वाले बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के पास निसान जिटीआर होने के साथ कई मंहगी कार और बाइके हैं। फिर भी जॉन अब्राहम मारुति की मॉडिफाइड जिप्सी में घूमना पसंद करते हैं। उनकी इस जिप्सी की कीमत महज 5 लाख रुपए है। 

UP Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें