फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: 'सीता मां' के नए अवतार को देख हैरान रह गए फैंस, बोले- आपको यह शोभा नहीं देता

Tue, 18 Oct 2022 10:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण अपने समय का बेहद लोकप्रिय शो था। इस धारावाहिक के साथ ही इसमें नजर आए कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे।
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social media
टेलीविजन का मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण अपने समय का बेहद लोकप्रिय शो था। इस धारावाहिक के साथ ही इसमें नजर आए कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। सीरियल की स्टार कास्ट को दर्शकों ने इतना पसंद किया था कि शो में नजर आए सभी सितारों को लोग असल में ही भगवान मानने लगे थे। शो के इन्हीं कलाकारों में से एक अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने इस शो में सीता का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

2 of 4
दीपिका चिखलिया - फोटो : social media

अपने इस किरदार के लिए दीपिका देशभर में काफी लोकप्रिय हुई थीं। शो को बने भले ही समय बीत चुका है, लेकिन इन कलाकारों की लोकप्रियता में आज की कोई कमी नहीं आई है। अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में अपना एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस भी हैरान रह गए।

Bollywood Gossips: जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को ‘राम’ बनाने से कर दिया था इनकार, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

3 of 4
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर किए गए इस वीडियो में दीपिका का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज में अभिनेत्री रील बनाती नजर आ रही हैं। हालांकि उनका यह अंदाज कुछ फैंस को रास नहीं आ रहा है, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- चेंज एंड ट्रांसफॉर्मेशन।

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान ने मनाया मंगेतर नुपुर का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

 

विज्ञापन

4 of 4
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए उनसे अपील की कि वह अपने सीता मैया के किरदार में वापस लौट आए, तो वहीं एक यूजर ने लिखा- आपको यह सब शोभा नहीं देता है। एक यूजर ने लिखा- सीता मैया के चरण दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक यूजर ने उन्हें कलयुग की सीता कह डाला। इसके अलावा कई लोग उनके ट्रांसफॉरमेशन की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं।

Aryan Khan Case: एनसीबी की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच में पाई गईं कई खामियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें