अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'फन्ने खां' को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। बता दें कि यह फिल्म 3 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज हो रही है। दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने 'फन्ने खां' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।