फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन ने पूछा 'हम आपके हैं कौन' कितनी बार देखी, माधुरी दीक्षित बोलीं- सच बताऊं तो मैं गिनती...

Wed, 29 Apr 2020 03:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit - फोटो : amar ujala
80 के दशक से दर्शकों पर अपना जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ माधुरी एक मंझी हुई डांसर भी हैं। आज भी उनके चाहने वालों की बिलकुल कमी नहीं। लॉकडाउन की वजह से इस समय सभी सितारे अपने घरों में वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में कई स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Hum Aapke Hain Koun - फोटो : file photo
हाल ही में माधुरी ने अपने फैंस के साथ एक सवाल जवाब का सेशन रखा था। इसमें उन्होंन फैंस के कई सवालों के जवाब बहुत बेबाकी से दिए। इसी दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा कि, 'हम आपके हैं कौन' कितनी बार देखी?
विज्ञापन

3 of 5
हम आपके हैं कौन
यूजर का ये सवाल सुनकर माधुरी को जवाब दिए बिना नहीं रह पाईं। उन्होंने लिखा, सच बताऊं तो मैं खुद गिनती भूल गई हूं कि इस फिल्म को कितनी बार देखा है। माधुरी के जवाब से ये साफ हो गया कि ये फिल्म उनके काफी करीब है।

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media
बीते दिनों माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपने बेटे एरिन के साथ जुगलबंदी करते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो में एरिन तबला बजा रहे थे और माधुरी  घुंघरू बांधे हुए बेटे के तबले की थाप पर डांस कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media
इससे पहले माधुरी का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो अपने डॉगी के साथ डांस कर रही थीं। इस वीडियो को भी माधुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया था। जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। गौरतलब है कि इस समय कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है जिसकी वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी बंद है। जिसके चलते ये सभी सेलेब्स इन दिनों घर पर ही परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

ASI के समर्थन में बॉलीवुड, निहंगों से झड़प में कटी थी कलाई, इन स्टार्स ने किया ट्वीट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें