फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए शख्स ने लगाई सोनू सूद से मदद की गुहार, अभिनेता ने ऐसे करवाई 'प्यार की परीक्षा'

Tue, 26 May 2020 06:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
लॉकडाउन (Lockdown) के चलते मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में इनकी मदद के लिए बीते कई दिनों से मैदान में जुटे हुए हैं अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood)। वह संकट के इस समय में मसीहा बनकर सामने आए हैं और लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए तारीफें बटोर रहे सोनू सूद के लिए कुछ यूजर्स ने पद्म भूषण देने की मांग उठाई है। वहीं अभिनेता की मूर्ति बनने की भी खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : file photo
सोनू सूद अपनी दोस्त नीति गोयल के साथ मिलकर 'घर भेजो' मुहिम चला रहे हैं। इस बीच एक ट्विटर यूजर ने उनसे अजीबो-गरीब गुहार लगा दी। लेकिन सोनू सूद ने इसका भी जवाब दिया और ऐसा जवाब दिया कि एक बार फिर अभिनेता वाहवाही लूट रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया, "सोनू सूद भैया, एक बार गर्लफ्रेंड से ही मिलवा दीजिए। बिहार ही जाना है।" फैन की इस अजीब मांग पर सोनू ने लिखा- "थोड़े दिन दूर रह के देख ले भाई... सच्चे प्यार की परीक्षा भी हो जाएगी।"
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बता दें सोनू अब तक हजारों की तादात में लोगों को उनके घर भेज चुके हैं। सोनू सूद का कहना है कि जब तक हर एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता वह अपनी मुहिम को जारी रखेंगे। वह कहते हैं कि अंतिम मजदूर के उसके घर पहुंचने तक वह चैन से नहीं बैठ सकते।


सोनू सूद को लेकर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस का तंज- 'यूपी में होते अभिनेता तो जेल में डाल देती योगी सरकार'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग उन्हें सुपरहीरो तक कह रहे हैं। उनकी मदद के जरिए घर पहुंचे लोगों ने उन्हें रियल हीरो बताया है। सोनू लगभग हर एक शख्स का जवाब दे रहे हैं और उन्हें इस बात की तसल्ली भी दे रहे हैं कि वे जल्द से जल्द उनकी मदद करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें