फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर लेखक बृज कत्याल का कैंसर से निधन, दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Fri, 14 Sep 2018 10:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Brij Katyal
हिंदी सिनेमाजगत और टेलीविजन की दुनिया में कई सारे सीरियल की कहानी लिखने वाले मशहूर लेखक बृज कत्याल का निधन हो गया है। बृज कत्याल लंबे वक्त से रेक्टल कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने अंतिम सांस बांद्रा में स्थित शांति अवेदना आश्रम में ली। लेखक बृज कत्याल के निधन की जानकारी अनुषा श्रीनिवासन ने दी।
विज्ञापन

2 of 5
Brij Katyal died
अनुषा ने एंजेसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा - 'बृज जी की एनर्जी काबिले तारीफ थी। मैंने लेखन का काम उन्हीं से सीखा है। वह चाहते थे कि मैं डायरेक्शन की ओर रुख करूं। यहां तक कि वह प्रोड्यूसर की तलाश भी कर रहे थे। जब मेरी शॉर्ट फिल्म सारे सपने अपने है फेस्टिवल में दिखाई गई तो मुझसे ज्यादा खुशी उनको हुई थी।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Brij Katyal and neena gupta
बृज कत्याल ने 'अजूबा' और 'ये रात फिर न आएगी' फिल्म के अलावा कई सारे मशूहर सीरियल की कहानी भी लिखी है। इन सीरियल के नाम 'दिल्लगी' और सांस है। इन सीरियल को मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने डायरेक्ट किया था। बृज कत्याल के निधन की खबर के बाद से बॉलीवुड सहित टेलीविजन की दुनिया में शोक की लहर है। 
 

4 of 5
Brij Katyal
बृज कत्याल के आखिरी दिनों में नीना गुप्ता उनके साथ रही थीं। बृज कत्याल के निधन के कुछ दिन पहले नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था। इसके साथ ही उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। नीना गुप्ता ने लिखा था - 'शांति अवेदना आश्रम का शुक्रिया कि उन्होंने लेखक और मेरे दोस्त बृज कत्याल का ध्यान रखा। इन्होंने मेरे लिए सांस सीरियल लिखा था। आप बहुत ही अच्छे इंसान हैं। कोई दुनिया छोड़ने से पहले इतनी अच्छी फिल्में और संदेश नहीं दे सकता। फिर भी हम लोग वही गलतियां करते हैं और परिणाम भुगतना पड़ता है। यह कोई लेक्चर नहीं है सामने की सच्चाई है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neena gupta in badhai ho
आपको बता दें, नीना गुप्ता की फिल्म 'बधाई हो' 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में है। फिल्म में नीना गुप्ता आयुष्मान की मां का रोल निभा रही हैं। 'बधाई हो' फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। फिल्म में दिखाया गया है कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और मां प्रेग्नेंट हो जाती है तो समाज में उन्हें किस तरह के ताने दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें