अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में तो वैसे कहने को दीपिका पादुकोण की स्पेशल अपीयरेंस (विशेष भूमिका) है, लेकिन फिल्म देखने के बाद पता चलता है कि वह इस फिल्म की एक मजबूत कड़ी हैं। फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के दो किरदारों में से एक किरदार आजाद की मां ऐश्वर्या का किरदार निभाया है। ऐश्वर्या के किरदार में दीपिका पादुकोण के आगे फिल्म की बाकी लेडी गैंग फीकी लगती हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब किसी फिल्म में विशेष भूमिका निभाने वाले कलाकार फिल्म के बाकी कलाकारों पर भारी पड़े हैं, या फिल्म के मुख्य कलाकार से ज्यादा उनके परफॉर्मेंस की चर्चा हुई है। इस लिस्ट में और भी कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने अपनी विशेष भूमिका में भी खूब वाहवाही बटोरी है। आइए डालते हैं, एक नजर...