फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के 5 पॉपुलर घरानों के दामाद, 4 नंबर वाले पर यकीन करना होगा मुश्किल

Wed, 10 Jul 2019 10:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebs - फोटो : Twitter
80 के दशक में कुमार गौरव की एंट्री फिल्मों में हुई। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि पहली ही फिल्म से ये चॉकलेटी ब्वॉय सा दिखने वाला चेहरा रातोंरात स्टार बन जाएगा और बाकी एक्टरों के लिए कांटे की टक्कर साबित होगा। कुमार गौरव का 11 जुलाई को जन्मदिन है। कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार 60 और 70 के दशक के मशहूर एक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा कुमार गौरव संजय दत्त के साले हैं। गौरव ने एक्टर सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से शादी की है। केवल कुमार गौरव ही नहीं बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो पॉपुलर घरानों के दामाद हैं। आज बात करते हैं उन्हीं सेलेब्स की।
विज्ञापन

2 of 6
Kunal Khemu, Soha Ali Khan - फोटो : Instagram
कुनाल खेमू
बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड स्टार अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर कुनाल खेमू ने अपने से उम्र में पांच साल बड़ी गर्लफ्रेंड सोहा अली खान से शादी कर ली। बता दें कि सोहा पटौदी खानदान की बेटी हैं। इनकी शादी साल 2014 में हुई थी और इनकी एक बेटी इनाया भी है।
विज्ञापन

3 of 6
dhanush and Aishwarya
धनुष
धनुष साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं लेकिन इसके साथ-साथ वह सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद भी हैं। धनुष ने साल 2004 में ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी।

4 of 6
Fardeen and Natasha khan
फरदीन खान
फरदीन खान ने 70 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा से साल 2005 में शादी की थी। फिल्मों में फ्लॉप रहे फरदीन खान ने साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अग्न से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

5 of 6
prenana And Sharman
शरमन जोशी
एक्टर शरमन जोशी बॉलीवुड में अपने कॉमेडी स्टाइल से बहुत ही फेमस हैं। उन्हें गोलमाल और ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स से बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली थी। शायद ही आपको पता हो कि शरमन पुरानी फिल्मों के मशूहर विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। उन्होंने साल 200 में प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से शादी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kunal and naina
कुनाल कपूर
एक्टर कुनाल कपूर को आप फिल्म रंग दे बसंती से जानते हैं लेकिन उनकी पत्नी बॉलीवुड के कितने बड़े घराने से हैं इस बात से आप वाकिफ नहीं होंगे। बता दें कि कुनाल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन के दामाद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें