हिमेश रेशमिया
- फोटो : Twitter
हिमेश रेशमिया
इस लिस्ट में अगला नाम आता है हिमेश रेशमिया का। हिमेश के मेलोडी हिट्स का खुमार तो फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। आज के दौर में भी हिमेश के गानों में 90 के दशक की झलक देखने को मिलती है, जिसकी दुनिया दीवानी हो जाती है। म्यूजिक कंपोजर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले हिमेश रेशमिया ने एक से बढ़कर एक हिट गाने भी गाए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी गजब की है, लेकिन एक्टिंग के मामले में वह भी फुस्स हो गए। हिमेश फिल्म 'आपका सुरूर', 'कर्ज', 'द एक्सपोज', 'कजरारे', 'रेडियो' में एक्टिंग कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी ज्यादातर फिल्में असफल रही हैं।