फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब आमिर ने 'लगान' की कहानी सुनते ही फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट, तीन महीने बाद ऐसे बनी बात

Thu, 25 May 2023 11:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपने करियर में अभिनेता ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनमें से ही एक फिल्म है, जिसने रिलीज के बाद इतिहास रच दिया था। हम बात कर रहे हैं फिल्म लगान की। यह फिल्म ऑस्कर में नामांकन पाने में भी कामयाब रही थी। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इससे ही जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं। 
Stars In Sports: एक्टिंग के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी माहिर हैं ये सितारे, कोई है बॉक्सर तो कोई एथलीट
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान और फिल्म लगान का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस लगान  फिल्म ने आमिर खान के करियर का ग्राफ काफी ऊंचा कर दिया था, वह उसमें काम करने के  लिए राजी तक नहीं थे। इस बात खुलासा अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि जब आशुतोष उनके पास फिल्म की कहानी लेकर पहुंचे तो पहली बार उन्हें यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। 
Bollywood Party: बॉलीवुड की स्टार-स्टडेड पार्टी से खुद को दूर रखते हैं ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
विज्ञापन

3 of 5
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
आमिर ने इंटरव्यू के दौरान बताया था, ''मैंने आशुतोष को समझाया कि तुम्हारी पिछली दो फिल्में फ्लॉप रही हैं। तुम थोड़ा अच्छा काम कर लो। मेरी यह बातें सुनकर वह निराश हो गए और तीन महीने के लिए कहीं गायब हो गए।''
Swara Bhasker: ‘मिसेज फलानी’ की शूटिंग कंप्लीट, स्वरा भास्कर नजर आएंगी आठ अलग अलग किरदारों में

4 of 5
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर आगे यह भी बताया था कि इसके बाद भी आशुतोष ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और तीन महीने बाद दोबारा आमिर को फोन किया। इसके बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई। इस बार आमिर को कहानी में बदलाव पसंद आया। भले ही अभिनेता को फिल्म की स्टोरी पसंद आ गई थी, लेकिन वह इस बड़े बजट की फिल्म को प्रोड्यूस करने से कतरा  रहे थे। हालांकि, बाद में वह मान गए और फिल्म के निर्माता के तौर पर जुड़ गए। रिलीज के बाद यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया। 
Kanye west: रैपर कान्ये वेस्ट के खिलाफ गैप ब्रांड ने किया 2 मिलियन डॉलर का लॉ सूट फाइल, जानें क्या है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ किया है कि वह फिल्म निर्माण के काम में सक्रिय रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जिससे वह एक बार फिर दमदार वापसी कर सके।
The Kerala Story: द केरल स्टोरी की बंपर कमाई से गदगद हुए विद्युत जामवाल, अदा शर्मा के लिए कह डाली यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें