दिलजान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि दिलजान रियलिटी शो सुरक्षेत्र में इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुए गायकी मुकाबले में विजयी रहे थे। इसकी बदौलत ही उन्होंने रातों-रात पहचान हासिल की थी। दिलजान ने अपने छोटे से करियर में कई मशहूर गाने गाए हैं। दिलजान की फैंस के बीच भी अच्छी फैन फॉलोविंग है। दिलजान ने आधा पिंड, यारां दी गल, शूं करके, हर पल, फर्स्ट लव, मेरा दिल, धरती, तेरे शहर जैसे गाने गाए हैं जो कि हिट साबित हुए थे। इसके साथ ही दिलजान का साई के दीवाने गीत भी काफी चर्चा में रहा था।