अगर आप वाकई असली बॉलीवुड फैन हैं तो इन तस्वीरों को देखते ही पहचान जाएंगे कि ये किस सितारे की हैं। किसी की जानी मानी साड़ी, तो किसी का बैग इतना चर्चित हुआ कि लोगों के लिए फैशन आईटम बन गया। कोई अपनी अंगूठी नहीं उतारता तो कोई जहां भी जाता है, वहीं ब्रेसलेट पहनता है। सितारों की ये फिल्मी और निजी चीजें इतनी प्रचलित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
सितारों की पहचान बन गईं ये चीजें
2 of 10
पहली तस्वीर थी रितिक रोशन की। रितिक के दाएं हाथ में दो अंगूठे हैं जो आपस में ऐसे जुड़े हैं। इसे देखते ही कोई पहचान सकता है कि ये रितिक का हाथ है।
विज्ञापन
सितारों की पहचान बन गईं ये चीजें
3 of 10
दूसरी तस्वीर को तो कोई भी देख कर पहचान ले। ये सलमान खान का लकी ब्रेसलेट है जो वे हर फिल्म और फंक्शन में पहनना नहीं भूलते। नीले रंग का ये ब्रेसलेट सलमान को उनके पिता सलीम खान ने तोहफे में दिया था। इसे वे 2003 से पहनते आ रहे हैं।
सितारों की पहचान बन गईं ये चीजें
4 of 10
तीसरी तस्वीर है रानी मुखर्जी की। रानी ने ये झोला फिल्म बंटी और बबली में डाला था। ये इतना जबरदस्त हिट हुआ कि फैशन के लिए देश भर की लड़कियों ने इसे खरीदा था। इसका नाम ही पड़ गया था 'बंटी-बबली वाला बैग'।
विज्ञापन
सितारों की पहचान बन गईं ये चीजें
5 of 10
चौथी तस्वीर में हैं माधुरी दीक्षित। माधुरी की न सिर्फ ये साड़ी बल्कि उनका ये पोज भी बहुत हिट हुआ था। ये सीन है हम आपके हैं कौन के गाने दीदी तेरा दीवाना का। उस वक्त कई महिलाओं पर ऐसी ही साड़ी खरीदने का भूत सवार था। यहां तक कि आज भी अगर टीवी पर किसी फंक्शन में इस गाने पर डांस होता है तो हीरोइन ऐसी ही साड़ी पहनती है और ये पोज देना नहीं भूलती।
विज्ञापन
सितारों की पहचान बन गईं ये चीजें
6 of 10
ऐश्वर्या-सलमान का ये चोटी घुमाने वाला सीन इतना प्रचलित हुआ कि लड़कियां अपनी चोटी भी इसी तरह घुमा घुमा कर ऐश जैसा महसूस करने लगीं। खुद सलमान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में ये सीन सोनम कपूर से साथ दोहराया गया। लेकिन फिर भी जो बात ऐश की अदाओं में थी, वो किसी में नहीं। ये सीन फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने आंखों की गुस्ताखियां माफ हो का है।
विज्ञापन
सितारों की पहचान बन गईं ये चीजें
7 of 10
इन्हें तो कौन नहीं पहचान सकता। ये तस्वीर है आमिर खान की फिल्म गजनी की। आमिर ने इसके लिए पहली बार 6 पैक ऐब्स बनाए थे। पूरा गुदा हुआ शरीर इसकी पहचान बन गया था।
सितारों की पहचान बन गईं ये चीजें
8 of 10
सातवीं तस्वीर है काजोल की। ये अंगूठी देखते ही उनके फैन्स समझ सकते हैं कि ये काजोल के हाथ हैं। काजोल किसी भी फिल्म के लिए ये अंगूठी नहीं उतारती। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ये अंगूठी उनके पति अजय देवगन ने गिफ्ट की थी।
सितारों की पहचान बन गईं ये चीजें
9 of 10
आठवीं तस्वीर नहीं पहचान पाए तो अब देख लीजिए। फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख का ये Cool वाला लॉकेट इतना हिट हुआ कि हर दुकान, ठेले यहां तक कि रेलवे स्टेशनों पर भी मिलने लगा था। पूरी फिल्म में शाहरुख ने ये लॉकेट बड़े चाव से पहना।
फिल्म दबंग से सलमान खान की ये स्टाइल तो आज भी बहुत चर्चित है। कॉलर के पीछे चश्मे को इस तरह से लटकाए सलमान तो धांसू लगते ही हैं लेकिन उनकी देखा देखी लड़कों ने भी इसे खूब आजमाया तो धड़ाधड़ फेसबुक पर तस्वीरें पोस्ट की थी।