फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Directors Affairs: अभिनेत्रियों संग इश्क फरमा के खूब चर्चा में रहे ये निर्देशक, लिस्ट में शामिल कई नाम

Wed, 09 Nov 2022 11:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महेश भट्ट, गुरुदत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड मतलब ढेर सारी गॉसिप्स, फिल्में, लव अफेयर्स और ब्रेकअप। बॉलीवुड के सितारे अपने अभिनय के अलावा अफेयर्स और ब्रेकअप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। कई सितारों को फिल्में करते-करते प्यार हो जाता है तो कोई बाद में इस रिश्ते में बंधता है। आज हम आपको बॉलीवुड स्टार्स नहीं बल्कि उन निर्देशकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अभिनेत्रियों संग अफेयर रहा है-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मनीष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनीष शर्मा 
फिल्म डायरेक्टर मनीष शर्मा वैसे तो काफी चर्चा में रहते हैं, लेकिन जब उनका नाम परिणीति चोपड़ा संग जुड़ा वह कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में आ गए। हालांकि बाद में परिणीति चोपड़ा ने मनीष संग अफेयर की खबरों को गलत बताया था।

इसे भी पढ़ें- Kartik Aryan: ‘भूल भुलैया 2’ के बाद क्यों नहीं घोषित हुई कार्तिक की नई फिल्म, इन किस्सों में छुपी पूरी कहानी
 
विज्ञापन

3 of 5
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम भट्ट
विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन के लव अफेयर के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं। हालांकि महेश भट्ट का सुष्मिता संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। जब दोनों इश्क फरमा रहे थे उस दौरान विक्रम एक बेटी के पिता थे।

4 of 5
साजिद खान, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद खान
साजिद खान तो इन बिग बॉस 16 के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। उनपर मीटू का आरोप लगा है और कई बार उनको बिग बॉस से बाहर करने की मांग भी उठी है। साजिद खान का नाम जैकलीन फर्नांडीज के साथ जुड़ चुका है। दोनों के ब्रेकअप ने सबको हैरान कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साजिद ने जैकलिन पर कई पाबंदियां लगा दी थी, जो बाद में इन दोनों के अलग होने का कारण बनी और साल 2013 में इनका ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरु दत्त और वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु दत्त
मशहूर डायरेक्टर की बात हो और गुरु दत्त का नाम न आए ऐसा तो हो नहीं सकता। खबरों के मुताबिक गीता दत्त से शादी के बाद एक्ट्रेस वहीदा रहमान पर गुरु दत्त का दिल आ गया था। इसका जिक्र विमल मित्र ने अपनी किताब ‘बिछड़े सभी बारी बारी’ में बताया कि एक्टर को वहीदा के जाने के बाद से नींद तक आना बंद हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें