फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Villains Gorgeous Daughters: सांभा से लेकर मोगैंबो तक खतरनाक विलेन्स की खूबसूरत बेटियां, कोई एक्टिंग तो कोई कारोबार में कमा रही नाम

Tue, 03 May 2022 09:30 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीवी के विलेन्स की खूबसूरत बेटियां - फोटो : social media
फिल्म में अगर विलेन यानी खलनायक न हो तो सोचिए की फिल्म कैसी लगेगी। असल जिंदगी हो या फिर पर्दा हर कोई सिर्फ हीरो को ही देखना पसंद करता है लेकिन जब तक कहानी में कोई विलेन न हो तब तक फिल्म देखने का मजा ही नहीं आएगा और हीरो का भी कोई औचित्य नहीं होगा। अगर सही मायने में देखा जाए तो एक अभिनेता को हीरो फिल्म का खलनायक ही बनाता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे खूंखार विलेन हुए हैं जिन्हें पर्दे पर देखकर ही खौफ आ जाता है, लेकिन इन खलनायकों की बेटियां बेहद खूबसूरत होने के साथ ही टैलेंटेड भी हैं और अपने पिता का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मैक मोहन बेटी विनति माकिजानी - फोटो : social media
मैकमोहन जिन्हें फिल्म शोले के बाद से ज्यादातर लोगों ने सांभा के नाम से ही जाना है। नकारात्मक किरदारों में अपनी छाप छोड़ने वाले मैकमोहन की बेटी का नाम विनती माकिजानी और मंजरी माकिजानी है। उनकी दोनों बेटियां बेहद खूबसूरत तो है हीं साथ ही वह अपने पिता का नाम भी खूब रोशन कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनती माकिजानी पेशे से प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर होने के साथ अभिनय भी करती हैं। वहीं मंजरी माकिजानी भी एक निर्देशक और लेखक हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अमरीश पुरी, नम्रता पुरी - फोटो : Instagram
अमरीश पुरी बेटी का नाम नम्रता पुरी
खलनायकी को एक अलग आयाम पर ले जाने वाले अभिनेता अमरीश पुरी को उनके किरदारों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। अमरीश पुरी ने अपने करियर में कई सकारात्मक किरदार भी किए, लेकिन उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन में होती है। बता दें की अमरीश पुरी की बेटी नम्रता पुरी भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं लगती हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की है। इसके अलावा वह लेडिज गारमेंट का बिजनेस भी करती हैं।

4 of 7
रंजीत, बेटी दिव्यांका बेदी - फोटो : social media
रंजीत बेदी बेटी का नाम दिव्यांका बेदी
एक्टर रंजीत जिन्हें पर्दे पर सिर्फ मार काट और लड़की की इज्जत लूटने जैसी सीन करते हुए ही देखा गया है। उनको देखते ही जैसे नायिका के चेहरे का रंग ही बदल जाता था। बॉलीवुड के इस खतरनाक विलेन की बेटी का नाम दिव्यांका बेदी है और वह पेशे से एक मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर हैं।
विज्ञापन

5 of 7
srishti
किरण कुमार बेटी का नाम सृष्टि
टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों तक में विलेन की भूमिका निभाकर अपनी पहचान बनाने वाले किरण कुमार की बेटी का नाम सृष्टि है जो पेशे से फैशन स्टाइलिस्ट और कंसल्टेंट हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति कपूर बेटी का नाम श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड में शक्ति कपूर ने कुछ फिल्में छोड़कर ज्यादातर में एक से बढ़कर एक खतरनाक विलेन के किरदार अदा किए हैं और लोगों की जुबान पर उनके डायलॉग रटे रहते हैं। शक्ति कपूर की बेटी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बारे में तो सभी जानते हैं। वह अभिनय की दुनिया के जाना-माना नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुलभूषण खरबंदा,श्रुति खरबंदा - फोटो : Instagram
कुलभूषण खरबंदा बेटी का नाम श्रुति खरबंदा
अभिनेता कुलभूषण खरबंदा को तो हर कोई जानता है। उन्होंने अभिनय के करियर में सकारात्मक के साथ ही खतरनाक विलेन के किरदार भी अदा किए हैं। बात करें उनकी बेटी की तो वह बेहद ही खूबसूरत  हैं। उनका नाम श्रुती खरबंदा है और वह पेशे से एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें