फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में भोजपुरी सिनेमा में चमका नया सितारा, मशहूर गायक समर सिंह को मिला बड़े पर्दे पर मौका

Mon, 25 Jan 2021 01:28 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
समर सिंह - फोटो : instagram/samarsinghh
मनोज तिवारी, निरहुआ और खेसारी लाल यादव के बाद भोजपुरी के एक और गायक भोजपुरी फिल्मों में हीरो बनने जा रहे हैं। ये मशहूर गायक हैं समर सिंह और इनके गीतों को यूट्यूब पर लाखों लोग देखते हैं और पसंद करते हैं। बिहार की एक म्यूजिक कंपनी ने समर सिंह के साथ फिल्म बनाने का फैसला किया। इस फिल्म के बाकी कलाकारों की भी घोषणा जल्द ही होगी।
विज्ञापन

2 of 5
समर सिंह - फोटो : instagram/samarsinghh
जानकारी के मुताबिक गायक समर सिंह भोजपुरी की एक मेगा बजट फिल्म से अभिनय में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं। फिल्म की निर्माता टीम का कहना है कि भोजपुरी सिने प्रेमियों के लिए यह फिल्म कुछ नई होगी क्योंकि इसका विचार बिल्कुल अनोखा है। हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि आखिर फिल्म किस मुद्दे पर है? फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अवधेश मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
समर सिंह - फोटो : instagram/samarsinghh
गायिकी के बाद अब अभिनय में अपना करियर शुरू करने के लिए समर सिंह बहुत उत्साहित हैं। उनके उत्साह का कारण यह भी है कि वह एक म्यूजिक कंपनी के साथ काम करने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने अपने कई गीतों को गाया है। अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए समर सिंह कहते हैं, 'इस भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है। मैंने इसके लिए कई गाने गाए हैं। अब इस बैनर तले फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं। इसको लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।'

4 of 5
समर सिंह - फोटो : instagram/samarsinghh
समर सिंह के भोजपुरी सिनेमा में अभिनय में शुरूआत करने से भोजपुरी फिल्मों की उसी परंपरा को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है जिसके तहत इस फिल्म इंडस्ट्री में गायक से अभिनेता बने लोगों ने खास मुकाम हासिल किया है। गौरतलब है कि भोजपुरी भेंटें और भजन गाने वाले मनोज तिवारी ने भी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ से अपना करियर शुरू किया था। बाद में निरहुआ के आने के बाद मनोज तिवारी का ग्लैमर कमजोर पड़ गया। रवि किशन भी लगातार अपनी पहचान भोजपुरी में बनाए हुए हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री में हर तीन चार साल बाद कोई नया गायक अभिनेता बनकर आता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समर सिंह - फोटो : instagram/samarsinghh
फिल्म के बारे में चर्चा चलने पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोग बताते हैं कि इन दिनों समर सिंह भोजपुरी के देसी सुपरस्टार हैं। भोजपुरी में उनकी काफी लोकप्रियता है। ऐसे में नए साल में भोजपुरी में ये एक नई शुरूआत हो सकती है। फिल्म का शीर्षक अभी तक तय नहीं है लेकिन फिल्म को लेकर बिहार और मुंबई वितरण क्षेत्रों में काफी उत्सुकता है। भोजपुरी फिल्मों के वितरण से होने वाली कमाई की बजाय फिल्म निर्माता इन दिनों इन फिल्मों के ओटीटी, सैटेलाइट और अन्य डिजिटल राइट्स पर अधिक आश्रित रहने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें