फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarika: मशहूर एक्ट्रेस सारिका ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, बोलीं- लॉकडाउन में 2000 रुपए से चलाना पड़ता था घर

Thu, 12 May 2022 05:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सारिका - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन से देश के ज्यादातर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। तालाबंदी की वजह से हर तबके के लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा था, यहां तक कि कई जाने-माने सितारों ने भी इस दौरान मुश्किलों का सामना किया। अब मशहूर एक्ट्रेस सारिका ने लॉकडाउन के अपने बुरे अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उनके पास पैसे खत्म हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 4
सारिका - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की पूर्व पत्नी के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। सारिका गुजरे जमाने की मशहूर एकट्रेस रह चुकी हैं। अपने दौर में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। सारिका की दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। दोनों ही फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लॉकडाउन की वजह से वह मुश्किल से 3000 हजार रूपए भी नहीं कमा पाती थीं।
विज्ञापन

3 of 4
सारिका - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में खत्म हो गए थे पैसे
सारिका ने उस डरावने अनुभव को साझा करते हुए बताया, 'लॉकडाउन की वजह से मेरे पास जितने भी पैसे थे, वह खत्म हो गए थे, ऐसे में आप कहां जाएंगे? आपको एक्टिंग में ही लौटना पड़ेगा, क्योंकि थियेटर में 2000- 2700 रुपये तक दिए जाते हैं और ऐसे में आप कुछ नहीं कर सकते। मैंने सोच समझकर यह फैसला लिया था, जो सिर्फ एक साल के लिए था, लेकिन देखते ही देखते पांच साल गुजर गए। हालांकि ये पांच साल काफी अच्छे गुजरे।'
विज्ञापन

4 of 4
सारिका - फोटो : सोशल मीडिया
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी सारिका
सारिका जल्द ही द मॉर्डन लव सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को अलंकृता श्रीवास्तव बना रही हैं। इसके अलावा वह माई ब्यूटीफुल रिंकल्स में काम कर रही हैं। इस सीरीज में एहसास चन्ना और दानेश रिजवी भी दिखेंगे। ओटीटी के अलावा सारिका हिंदी फिल्म ऊंचाई में भी काम कर रही हैं। मशहूर फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें