बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से वह हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन आमिर खान की पर्सनल लाइफ भी काफी लाइमलाइट में रही है। अभिनेता ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से 18 अगस्त साल 1986 को हुई थी। एक समय था जब दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन दोनों तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। अगर आज आमिर खान और रीना दत्ता साथ होते, तो दोनों अपनी 36वीं वेडिंग एनिवर्सरी एक साथ सेलिब्रेट कर रहे होते। आज हम आपको इस मौके पर आमिर खान और रीना दत्त की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।