फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर का परिवार नहीं चाहता शिवाजी पार्क में बने गायिका का स्मारक, भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने जताई ये इच्छा

Fri, 11 Feb 2022 05:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : Amar Ujala
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को इस दुनिया से अलविदा कह दिया। मुंबई में शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा के महाराष्ट्र भाजपा विधायक राम कदम ने मुख्यमंत्री मंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर लता मंगेशकर का स्मारक बनाने का अनुरोध किया था और यह भी कहा था कि उनका स्मारक शिवाजी पार्क में ही बनाया जाए। अब इस बारे में लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन

2 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
लता जी की संगीत विरासत को रखा जाए जिंदा-
एक रिपोर्ट के मुताबिक,लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने इस बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा है कि पहले आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर की याद में एक म्यूजिकल इंस्टीट्यूट बनाने की सलाह दी थी, जिस पर उन्होंने सहमति भी दे दी थी। हृदयनाथ मंगेशकर ने कहा, वह चाहते ही कि लता मंगेशकर की याद में उनकी संगीत की प्रतिभा को विरासत के तौर पर जिंदा रखा जाए, इसलिए अगर वह उनकी विरासत को जिंदा रखना चाहते हैं तो उनका स्मारक बनाने की बजाय म्यूजिक इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाए।
विज्ञापन

3 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : PTI
पूरा जीवन कर दिया संगीत को समर्पित-
लता मंगेशकर ने अपनी आवाज के जादू से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया। आपको बता दें कि लता जी ने अपने संगीत के करियर में तकरीबन 36 भारतीय भाषाओं में गीत गाए और 30000 से भी ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए।
विज्ञापन

4 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
भारत रत्न से थीं सम्मानित-
लता जी को उनके गानों के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । साल 2001 में भारत सरकार की तरफ से लता जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया। लता जी ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान बनाई थी। उन्हें साल 2009 में फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑफिसर डि ला लीजन द ऑनर' से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें दो बार पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें