बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने ई-मेल विवाद को लेकर कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में अपना बयान दर्ज कराया है। इस पर अब कंगना का बयान सामने आया है। उन्होंने ऋतिक पर तंज कसते हुए कहा मैं अपने लिए एक गाना गाना चाहती हूं- इस शहर में किससे मिलें हम से तो छूटी महफ़िलें हर शख़्स तेरा नाम ले हर शख़्स दीवाना तेरा, कल चौदहवीं की रात थी....' इस पहले कंगना ने ऋतिक रोशन की खबर पर एक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा था कि ‘दुनिया कहां से कहां पहुंच गई मगर मेरा बेवकूफ पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभी भी वहीं है, उसी मोड़ पे, जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला।'