सितंबर और अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्योहार दस्तक देने लगते हैं। ऐसे में नवरात्रि शुरू होने में कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। नवरात्रि में गरबा हो और फाल्गुनी पाठक के गाने न हों तो गरबा का मजा अधूरा रहता है। फाल्गुनी ने नवरात्रि स्पेशल कई गाने गाए हैं, जिन्हें आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। एक बार फिर फाल्गुनी नवरात्रि स्पेशल गाना लेकर हाजिर हैं। उनका सॉन्ग 'वसालड़ी' रिलीज हो चुका है। यह एक ऐसा गाना है, जो डांडिया और गरबा प्रेमियों की मस्ती में चार चांद लगा देगा।