फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फॉलोअर्स मामले में मीका सिंह ने बिना नाम लिए साधा निशाना, कहा- 'मैं बेवकूफ हूं मैंने 50 से अधिक घर खरीद लिए'

Mon, 10 Aug 2020 09:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर फेक व्यूज, लाइक्स, कमेंट्स, सब्सक्राइबर्स और शेयर्स उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी के प्रमुख को मुंबई पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार किया है। इसी मामले में बीते दिनों रैपर बादशाह से पूछताछ की गई। इस पूछताछ में बादशाह ने माना कि उन्होंने उन्होंने अपने गाने के व्यूज बढ़ाने के लिए एक कंपनी को 72 लाख रुपये दिए थे। ऐसे में अब मीका सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मीका सिंह - फोटो : Social Media
इस मामले में मीका सिंह ने बिना नाम लिए उन सितारों पर निशाना साधा है जो अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लाइक्स और व्यूज बढ़ाने के लिए पैसे खर्च करते हुए। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मीका ने अपनी कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह अपने अच्छे काम को गिना रहे हैं। साथ ही मीका यह बात भी हंसी में कहते हैं कि वह बाकी लोगों से पीछे रह गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
मीका सिंह - फोटो : firstpost
मीका ने अपने पोस्ट में लिखा है- ''मैंने सुना है कि कई अभिनेताओं और गायकों ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर फेक व्यूज के लिए पैसे खर्च किए हैं। मैं बहुत बेवकूफ हूं मैंने 50 से अधिक घर खरीदे और हमेशा संपत्तियों में निवेश किया। अपनी कमाई का 10 प्रतिशत चैरिटी में लगाए। शायद मुझे भी फेक व्यूज खरीदना चाहिए था फिर मेरे भी रिकॉर्ड बनते। हाय मैं सबसे पीछे रह गया।''

4 of 5
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
मीका के इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। बता दें यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक गायिका भूमि त्रिवेदी ने पिछले महीने 11 जुलाई को पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। उसमें उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम के अलग-अलग अकाउंट बनाए गए हैं जिसमें उनके फोटोज और नाम का गलत इस्तेमाल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
इसकी छानबीन में पुलिस को पता चला कि यह खेल नकली फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर्स का है। इस मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का भी नाम उछाला जा चुका है। हालांकि, इस मामले में सबसे पहले पूछताछ हुई है गायक और रैपर बादशाह से। पुलिस के मुताबिक, फेक फॉलोअर्स का कथित रैकेट चलाने वाले एक व्यापारी काशिफ तंवर को क्राइम ब्रांच ने पिछले महीने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें