फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में महाबलेश्वर के पास अजय देवगन का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन - फोटो : SELF
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार यह मैसेज वायरल हो रहा है कि महाबलेश्वर के पास बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस मैसेज को पढ़ अजय के फैंस काफी परेशान हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह खबर फर्जी है। अजय देवगन बिल्कुल ठीक और सेफ हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीन
इस झूठ का पर्दाफाश महाबलेश्वर की लोकल पुलिस ने किया। उन्होंने अपने बयान में कहा, एक्टर को लेकर जो मैसेज व्हाट्स एप पर वायरल हो रहा है, वह फर्जी है। पुलिस इस समय यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह मैसेज कहां से ऐसे आने शुरू हुए?
विज्ञापन

3 of 4
ajay devgan
महाबलेश्वर थाने के सीनियर अधिकार ने कहा, अगर अजय देवगन के हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर में सच्चाई होती तो सबसे पहले इस बात की खबर हमें होती, लेकिन जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
Ajay Devgan
बता दें, यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी को लेकर अफवाह फैलाई गई हो। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर सेलेब्स को लेकर कभी किसी के बीमार होने की तो कभी किसी के मौत की झूठी खबरें सामने आई हैं। हाल ही में एक्टर इंदर कुमार का सुसाइड वीडियो सामने आया था, जिसकी सच्चाई बीते दिन उनकी पत्नी ने लोगों के सामने रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें